July 27, 2024

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा में दो घंटे तेरह मिनट भाषण दिया। अंत में उन्होंने सिर्फ दो मिनट मणिपुर की बात की। मणिपुर में महीनों से आग लगी हुई है। लोग मारे जा रहे हैं। रेप हो रहा है, बच्चों को मारा जा रह है। आपने कल संसद में प्रधामंत्री को देखा होगा, वह हंसकर बात कर रहे थे। चुटकुले सुना रहे थे। यह उनको शोभा नहीं देता है। अगर इस देश में हिंसा हो रही है तो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को दो घंटे मजाक नहीं उड़ानी चाहिए था। विषय कांग्रेस नहीं था, विषय मैं नहीं था, विषय मणिपुर है। मणिपुर में क्या हो रहा है। उसे एकदम क्यों नहीं रोका जा रहा है यह विषय है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं आपको आपना अनुभव साझा कर रहा हूं। मैंने अभी तक बोला नहीं, शायद पहले बोल देनाचाहिए था। मैं तरीबन 19 साल से राजनीति में हूं। बाढ़ आए, तूफान आए, सुनामी आई। हिंसा होती है, हम वहां जाते हैं। जो मैंने मणिपुर में देख और सुना मैंने कभी तक नहीं देखा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “मैंने संसद में बोला कि प्रधानमंत्री और अमित शाह जी ने भारत माता की हत्या की है। मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है, मैंने ऐसे नहीं बोला था। मैं आपको समझाता हूं कि आखीर मैंने यह बात क्यों बोली थी। जब हम मणिपुर पहुंचे और मैतई इलाके में गए, हमें साफ कहा गया था कि अगर आपकी सिक्योरिटी डिटेल में कोई भी कुकी होगा, उसे आप यहां मत लाइएगा, क्योंकि हम उसको मार देंगे। जब हम कुकी के इलाके में गए तो हमें कहा गया कि अगर कोई मैतेई आपकी सिक्योरिटी डिटेल में होगा तो उसे आप मत लाइएगा, उसको हम गोली मार देंगे। हम जब गए, हमें मैतेई को परे करना पड़ा। हमें कुकी को परे करना पड़ा। मतलब मणिपुर आज एक राज्य नहीं है, दो राज्य हो गया है। राज्य की हत्या कर दी गई है और उसको चीर दिया गया है। इसीलिए मैंने बोला कि मणिपुर में बीजेपी ने हिंदुस्तान की हत्या कर दी है।”

राहुल गांधी ने कहा, “जब मैंने कल प्रधानमंत्री को देखा हंसते हुए, मजाक उड़ाते हुए। मैं समझ नहीं पा रहा था कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री इस प्रकार से कैसे बोल सकता है। प्रधानमंत्री को यह पता नहीं लग रहा है कि हमारे देश में क्या हो रहा है। छोड़िए वो मणिपुर नहीं जाना चाहते हैं, उसके भी कारण हैं, मैं आपको बता नहीं सकता। अगर आप जा नहीं सकते हैं तो कम से कम मणिपुर के बारे में बोलिए। जो मणिपुर में हो रहा है उसे देश की आर्मी सिर्फ दो दिन में रोक देगी। प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, आग बुझाना नहीं चाहते हैं, ये सच्चाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *