July 27, 2024

देहरादून : धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कैबिनेट बैठक में अन्य विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर गहन चर्चा हुई। सीएम धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक की गई।

बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर है। हालांकि, इस बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल और रेखा आर्य मौजूद रही। जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी और प्रेमचंद्र अग्रवाल विदेश दौरे पर है जिसके चलते वो बैठक में शामिल नहीं हुए।

कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु..

1- मुनि की रेती ढाल वाला कों श्रेणी एक में उच्च कृत किया गया।
2- ऊर्जा विभाग का प्रोजेक्ट पॉवर हॉउस ADB के फंड से होगा, प्रोजेक्ट 26 पद स्वीकृत किया गया।
3- ग्राम्य विकास विभाग मे सहायक लेखाकार के पद बढ़ाये गए।
4- राजाजी टाइगर फाउंडेशन का गठन किया गया। कॉर्बेट की तर्ज पर बनाया गया।
5- पर्यटन नीति 2023 संशोधन करके सिंगल विंडो का प्रयोजन किया गया।
6- गन्ना विकास मे खंडसरी नीति एक साल बढ़ाई गई।
7- मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई, पशुपालन विभाग के लिए हुआ फैसला।
8- परिवहन विभाग की स्क्रैप नीति के तहत अब स्क्रैप करके नया वाहन लेगा तो 15 और 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सरकारी विभागों की गाड़ियों की रेनवाल नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *