July 27, 2024

देहरादून। राज्य के स्थानीय निकायों में बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही सरकार ने जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्ति कर दिया है। 1 नवम्बर को कार्यकाल खत्म होने के चलते शासन ने आदेश जारी कर दिया है। अब जिलाधिकारी ही अगले चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने तक नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में प्रशासक की भूमिका में रहेंगे। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। समय पर स्थानीय निकायों के चुनाव न करा पाने के कारण अब सरकार को प्रशासक नियुक्ति करने पड़े हैं। माना जा रहा है कि राजनीतिक कारणों से सरकार लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव नहीं चाहती है, इसलिए समय पर चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *