March 12, 2026

समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बदरीनाथ धाम को बौद्ध धर्मस्थल बताने संबंधी मीडिया पर चले रहे बयान से सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम दुनिया भर के लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है और स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा नेता) द्वारा दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि वह जिस गठबंधन का हिस्सा हैं, उनके लिए ऐसे बयान देना स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *