July 27, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • सात नवंबर को राष्ट्रपति पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेगी।
  • रात्रि विश्राम राष्ट्रपति देहरादून में करेंगी।
  • राष्ट्रपति का रात्रि भोजन राजभवन में होगा।
  • आठ नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी।
  • बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी।
  • नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगी।
  • इसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *